देशभर में टमाटर की कीमतों में वृद्धि के बीच तेलंगाना में दुकान से चुराए गए 20 किलो टमाटर
देशभर में टमाटर की कीमतों में वृद्धि के बीच महबूबाबाद (तेलंगाना) में एक दुकान से अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर लगभग 20 किलोग्राम टमाटरों की चोरी की है। सब्ज़ी विक्रेता ने कहा कि उसकी दुकान से कुछ अन्य सब्ज़ियां भी चोरी हुई हैं। गौरतलब है कि देश के कुछ हिस्सों में टमाटर की कीमतें ₹160/किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।