देशभर में ₹27.50 प्रति किलो की कीमत पर 'भारत आटा' उपलब्ध कराएगी सरकार

केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों से राहत देने के लिए देशभर में ₹27.50 प्रति किलो की कीमत पर 'भारत आटा' उपलब्ध कराएगी। देशभर में 800 मोबाइल वैन के ज़रिए व 2,000 आउटलेट पर यह आटा मिलेगा। केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में आटे के 100 वितरण वाहनों (मोबाइल वैन) को हरी झंडी दिखाई।

Load More