देशवासी अब वॉट्सऐप मेसेज के ज़रिए ले सकेंगे डिजिलॉकर सेवाओं का लाभ
देशवासी अब वॉट्सऐप मेसेज के ज़रिए डिजिलॉकर सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। यूज़र्स को 9013151515 पर मेसेज में 'हाय' या 'नमस्ते' या 'डिजिलॉकर' लिखकर भेजना होगा और फिर बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा। लोग पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), बीमा पॉलिसी (दुपहिया) और 10वीं-12वीं की मार्कशीट समेत विभिन्न दस्तावेज़ वॉट्सऐप के ज़रिए हासिल कर सकेंगे।