देशहित के कार्यों में रुकावट पैदा न करें: सोनिया गांधी के पीएम को लिखे पत्र पर पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा संसद के विशेष सत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वरिष्ठ नेता होने के नाते आपका कर्तव्य...देशहित के कार्यों में रुकावट पैदा करने की जगह चर्चा में सक्रिय भूमिका निभाना होना चाहिए। राजनीति करने के बजाय देशहित में योगदान दें।"