देहरादून के आसमान में देखा गया इंद्रधनुषी रंग वाला दुर्लभ खगोलीय नज़ारा 'सन हेलो'
देहरादून (उत्तराखंड) के आसमान में रविवार दोपहर एक दुर्लभ खगोलीय नज़ारा 'सन हेलो' देखा गया जिसमें सूरज के चारों ओर इंद्रधनुषी घेरा बना हुआ था। उत्तराखंड में मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, "वातावरण में मौजूद लाखों षटकोणीय (हेक्सैगनो) बर्फ के क्रिस्टलों में से सूर्य की रोशनी परावर्तित होती है तो इससे 'सन हेलो' बनता है।"