देहरादून में सुनाई दी तेज़ धमाके की आवाज़; पुलिस ने बताया- सुपरसोनिक प्लेन के बूम की आवाज़ थी

देहरादून (उत्तराखंड) में सोमवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास कई इलाकों में तेज़ धमाके की आवाज़ सुनाई दी जिसके बाद पुलिस के पास कई लोगों की कॉल आने लगीं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इस आवाज़ को लेकर बताया, "ग्राउंड लेवल पर कहीं कोई धमाका नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया (यह) सुपरसोनिक प्लेन के बूम की आवाज़ लगती है।"

Load More