दैनिक स्टॉक ट्रेडिंग वैल्यू के मामले में हॉन्ग-कॉन्ग से आगे निकला भारत
दैनिक स्टॉक ट्रेडिंग वैल्यू के मामले में भारत ने हॉन्ग-कॉन्ग को पछाड़ दिया है। बकौल 'ब्लूमबर्ग', एनएसई व बीएसई पर स्टॉक का औसत दैनिक कारोबार 8 फरवरी तक 100 दिनों में करीब $12 बिलियन रहा जो हॉन्ग-कॉन्ग में $8.5 बिलियन था। भारत जनवरी में कुछ समय के लिए हॉन्ग-कॉन्ग को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बना था।