'दो और दो प्यार' के को-स्टार प्रतीक गांधी मुझे 'घोटालेबाज़' लगते हैं: मज़ाक में विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन ने एक इंटरव्यू के दौरान मज़ाक करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म 'दो और दो प्यार' के को-स्टार प्रतीक गांधी उन्हें एक 'घोटालेबाज़' की तरह लगते हैं। इस पर प्रतीक ने कहा, "मैं भी ऐसा ही दिखने की कोशिश करता हूं।" फिल्म 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।