दो घंटे तक चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में मार गिराए 5 विदेशी आतंकी
कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों ने दो घंटे तक चले एनकाउंटर में 5 विदेशी आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर पुलिस के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सेना के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।