दो टीटीई ने बिहार में ट्रेन में यात्री को सीट से खींचकर नीचे पटका व मारी लातें
बिहार के जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) जाने वाली पवन एक्सप्रेस में हाल ही में एक यात्री के साथ दो टीटीई ने मारपीट की। एक वीडियो में दोनों टीटीई यात्री को सीट से खींचकर नीचे पटकते और उसे लातें मारते दिख रहे हैं। डीआरएम समस्तीपुर ने बताया कि घटना में शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।