दो बच्चों की मां ने एमपी में प्रेमी के साथ मिलकर की अन्य प्रेमी की हत्या
मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया है कि रीवा में अपने प्रेमी की हत्या करने के आरोप में एक शादीशुदा महिला, उसके अन्य प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने शराब पीने व बकाया पैसे देने के बहाने बुलाकर पीड़ित की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के दो बच्चे भी हैं।