दो बार 'सैम बहादुर' देखी और दोनों बार रोई: सैम मानेकशॉ की बेटी
भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बेटी माया ने कहा है कि उन्होंने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' दो बार देखी है और वह दोनों बार रोईं। उन्होंने कहा, "फिल्म के अंतिम दो सेकेंड में जब आप ऑडियंस की तरफ देखते हैं तब आप मुस्कुरा रहे होते हैं।" यह फिल्म सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।