दो भाइयों ने पत्नियों संग मिलकर मुंबई में संपत्ति विवाद में की अपने बड़े भाई की हत्या
मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में संपत्ति विवाद में दो भाइयों ने अपनी पत्नियों संग मिलकर अपने बड़े भाई रवि कुमार मोटखुरी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर उसके भाइयों जितेंद्र मोटखुरी और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दिल की बीमारी से पीड़ित मृतक को भाइयों ने पीटा था।