दो लोगों ने महिला को चंडीगढ़ के मकान में बंधक बनाकर 4 दिन में कई बार किया उसका रेप
चंडीगढ़ में दो लोगों ने एक मकान में एक महिला को बंधक बनाकर 4-दिन में कथित तौर पर कई बार उसका रेप किया और एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला से दोस्ती करने के बाद एक आरोपी उसे दूसरे आरोपी के मकान पर ले गया था। महिला ने मकान से भागकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।