दो साल से इस्तेमाल नहीं हुए अकाउंट्स को डिलीट करेगी गूगल
गूगल कम-से-कम दो साल से इस्तेमाल या साइन इन नहीं किए गए अकाउंट्स को डिलीट करेगी। इस पॉलिसी के तहत गूगल वर्कस्पेस (जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर), यूट्यूब और गूगल फोटोज़ के कंटेंट को भी डिलीट किया जाना शामिल है। गूगल ने कहा, "हम दिसंबर 2023 से अकाउंट्स को डिलीट करना शुरू करेंगे।"