दो वर्षों में पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगी पाकिस्तान व बांग्लादेश से सटी सीमाएं: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस परेड समारोह में कहा कि पाकिस्तान व बांग्लादेश से सटी सभी सीमाएं अगले दो वर्षों में पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगी। उन्होंने बताया, "9 साल के अंदर लगभग 560 किलोमीटर बाड़ लगाई गई है।" बकौल शाह, 1,100 किलोमीटर क्षेत्र में फ्लड लाइट लगाई गई हैं।