'दोगलापन' 15 माह बाद भी काफी बिक रही, अभी फिल्म पर काम करने में व्यस्त हूं: अशनीर ग्रोवर
भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट किया है, "दोगलापन (ऑटोबायोग्राफी) 15 महीने बाद भी काफी बिक रही है।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास दोगलापन 2.0 के लिए कई इंटेंस कहानियां हैं…हम अभी फिल्म पर काम करने में व्यस्त हैं।" इससे पहले अशनीर ने कहा था कि वह अपनी भूमिका निभाने के लिए अभिनेताओं का ऑडिशन ले रहे हैं।