'दोगलापन: द हार्ड ट्रुथ...' नाम से अपनी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च करेंगे अशनीर ग्रोवर
ऑन्ट्रेप्रेन्योर, निवेशक और भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर दिसंबर-2022 में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'दोगलापन: द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ ऐंड स्टार्टअप्स' लॉन्च करेंगे। ग्रोवर ने कहा कि यह किताब 'जीवन के दोहरेपन- असफलता में सफलता और सफलता में असफलता' के बारे में है। उन्होंने आगे कहा, "यह मेरे जीवन की सच्ची कहानी है जिसने मुझे बहुत अनुभव दिए हैं।"