दोनों की तुलना की कोशिश गलत: भगत सिंह के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर पर शहीद के पोते
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के एक वीडियो में बीआर अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरों के बीच सीएम की तस्वीर दिखने पर सिंह के पोते यादविंदर संधू ने आपत्ति जताई है। संधू ने कहा कि इससे केजरीवाल की तुलना भगत सिंह व अंबेडकर से करने की कोशिश की गई जो गलत है।