दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल अलग है: 'कोड...' व 'राज़ी' में समानता के सवाल पर परिणीति
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' व ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी' (2018) में समानता के सवाल पर कहा है, "कोई समानता नहीं है...क्योंकि दोनों अलग फिल्में हैं।" परिणीति ने कहा, "राज़ी की कहानी व सेट-अप अलग था...हमारी (फिल्म की) कहानी बिल्कुल अलग है।" 'कोड...' में परिणीति के साथ सिंगर-ऐक्टर हार्डी संधू भी नज़र आएंगे।