दोनों में कोई समानता नहीं है: 'मैदान' व 'चक दे इंडिया' की तुलना पर निर्देशक अमित शर्मा
निर्देशक अमित शर्मा ने उनकी फिल्म 'मैदान' और ऐक्टर शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'चक दे इंडिया' की तुलना किए जाने को लेकर बात की है। शर्मा ने कहा है, "दोनों फिल्मों के बीच कोई समानता नहीं है सिवाय इसके कि दोनों में 22 खिलाड़ी एक बॉल के पीछे भाग रहे हैं।" बकौल शर्मा, दोनों फिल्मों की कहानी अलग है।