दोनों मेहनती हैं: शाहरुख व आमिर में 'समानता' से जुड़े सवाल पर राजकुमार हिरानी
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने अभिनेता शाहरुख खान व आमिर खान में 'समानता' से जुड़े सवाल पर कहा है, "दोनों मेहनती हैं और अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर समर्पित हैं।" उन्होंने कहा, "दोनों का काम करने का तरीका अलग है लेकिन कोशिश में कमी नहीं रहती।" हिरानी ने आमिर संग फिल्म 'पीके', '3 इडियट्स' जबकि शाहरुख संग 'डंकी' में काम किया है।