दोनों युवा नेता देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं: आदित्य ठाकरे व राहुल गांधी को लेकर राउत
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे शुक्रवार को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए जिसे लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी व आदित्य दोनों युवा नेता देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। बकौल राउत, दोनों में देश के लिए काम करने के लिए बहुत ऊर्जा है। यात्रा का शुक्रवार को महाराष्ट्र में पांचवां दिन था।