दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले पर अमित शाह
जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है, "घटना से बहुत दुखी हूं। उप-राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से बात कर घटना की जानकारी ली है।" उन्होंने कहा, "इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।" घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है।