दोषियों को सख्त-से-सख्त सज़ा दिलवाई जाएगी: पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर की गई हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "मूसेवाला...की हत्या बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाली है।" बकौल केजरीवाल, "मैंने...पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की। दोषियों को सख्त-से-सख्त सज़ा दिलवाई जाएगी। सबसे विनती है कि हौसला रखें और शांति बनाए रखें।"