दोषी पाए जाने पर पोते के खिलाफ कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं: पूर्व पीएम देवेगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर शनिवार को कहा कि यदि प्रज्वल दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले से कई लोग जुड़े हुए हैं लेकिन वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते हैं।