दोस्त इसलिए होते हैं: बुल्गारिया के भारतीय नौसेना के रेस्क्यू ऑपरेशन की तारीफ करने पर जयशंकर
बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया गेब्रियल द्वारा बुल्गारिया के नागरिकों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की तारीफ किए जाने को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'X' पर लिखा, "दोस्त इसलिए होते हैं।" दरअसल, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक मालवाहक जहाज़ को सोमालिया के समुद्री डाकुओं से छुड़ाकर 17 क्रू मेंबर्स को बचा लिया था।