दोस्त का समर्थन करने गया था: आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज होने पर अल्लू अर्जुन
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर आंध्र प्रदेश में केस दर्ज होने पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी के विधानसभा उम्मीदवार एस रवि चंद्र किशोर रेड्डी का समर्थन करने के लिए नंदयाल गए थे लेकिन इसका मतलब किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं है।