दोस्त की 8 वर्षीय बेटी को अगवा कर रेप करने के आरोप में एमपी में शख्स गिरफ्तार
'पीटीआई' के मुताबिक, बड़वानी ज़िले (मध्य प्रदेश) में दोस्त की 8-वर्षीय बेटी को अगवा कर रेप करने के आरोप में एक 34-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपी बच्ची को उसके पिता के पास ले जाने की बात कहकर स्कूल से साथ ले गया। बकौल पुलिस, आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।