दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए एमपी में फांसी लगाने का नाटक कर रहे छात्र की हुई मौत
इंदौर (एमपी) में 1 अप्रैल को दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाने का नाटक कर रहे एक 18-वर्षीय छात्र ने गलती से खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया, "पीड़ित ने गर्दन पर फंदा लगाकर एक दोस्त को वीडियो कॉल किया था...वह जिस स्टूल पर खड़ा था वो गलती से फिसल गया।"