दोस्तों से मिलना हमेशा सुखद होता है: इटली की पीएम के साथ अपनी वायरल सेल्फी पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ अपनी वायरल सेल्फी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, "दोस्तों से मिलना हमेशा सुखद होता है।" मेलोनी ने 'X' पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर कर लिखा था, "सीओपी28 में अच्छे दोस्त #मेलोडी।" पीएम मोदी ने दुबई में सीओपी28 से इतर अपनी इटैलियन समकक्ष से मुलाकात की थी।