दोहरा शतक जड़ने के बाद आप 3 वनडे क्यों नहीं खेले?: इशान किशन से मज़ाक में रोहित शर्मा
बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की इशान किशन और शुबमन गिल के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रोहित ने मज़ाक में इशान से पूछा कि दोहरा शतक जड़ने के बाद भी वह 3 वनडे क्यों नहीं खेले। इशान ने भी मज़ाकिया लहजे में जवाब दिया, "भैया...कप्तान तो आप हैं...आपने ही मुझे हटा दिया।"