दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, 0.02 मीटर से पहले स्थान से चूके
भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग-2024 में दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज ने 88.36 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन वह चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज (88.38 मीटर) से 0.02 मीटर पीछे रहे। वहीं, किशोर जेना 76.31 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे।