दौसा में 'औकात में रह, बंद कर दूंगा' की धमकी देते 2 पुलिसवालों का वीडियो वायरल, हुए लाइन हाज़िर
दौसा (राजस्थान) में एक शिकायतकर्ता को धमकाते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को लाइन हाज़िर किया गया है। इसमें एक पुलिसकर्मी कहता दिख रहा है, "धारा 332 और 353 में...फंसा दूंगा...जूते मारूंगा, बंद कर दूंगा। औकात में रह भगवान सहाय, मेरे पास जो पावर है वो करूंगा।" दरअसल, पुलिसवाले एक विवाद की जांच करने गए थे।