द्रविड़, रोहित और कोहली ने भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ों को दीं अपनी बिज़नेस क्लास की सीटें
टी20 विश्व कप-2022 के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बिज़नेस क्लास सीटें पेसर्स को दीं ताकि उन्हें पैर फैलाने की पर्याप्त जगह मिल सके। एक सपोर्ट स्टाफ ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा, "मैदान में सबसे ज़्यादा पेसर्स चलते हैं इसलिए उन्हें पैरों को स्ट्रेच करने की ज़रूरत पड़ती है।"