द्रविड़ को न्यूज़ीलैंड दौरे से दिया गया आराम, लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच

भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को न्यूज़ीलैंड दौरे से आराम दिया गया है और वी.वी.एस. लक्ष्मण उनकी जगह मुख्य कोच का कार्यभार संभालेंगे। 'पीटीआई' की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे के लिए ऋषिकेश कानिटकर और साईराज बहुतुले क्रमश: बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी कोच की भूमिका निभाएंगे। न्यूज़ीलैंड दौरे की शुरुआत 18 नवंबर को 3 मैचों की टी20I सीरीज़ से होगी।

Load More