द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी
भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पहुंचे। एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है जिसमें मुर्मू को पीएम मोदी बुके भेंट करते दिख रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहे। भारत की राष्ट्रपति बनने वालीं मुर्मू दूसरी महिला होंगी।