द्रौपदी मुर्मू को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाली उत्तराखंड की महिला ने मांगी माफी
राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी नीत एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाली उत्तराखंड की महिला ने पुलिस कार्रवाई के बाद माफी मांग ली है। महिला ने माफी नामा सौंपकर पोस्ट डिलीट कर दी है। महिला ने कहा, "मेरा मकसद किसी की भावना को आहत करना नहीं था...मैं आइंदा ऐसी पोस्ट नहीं डालूंगी।"