द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में की 96 वर्षीय प्रेमिका से शादी
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके और अमेरिकी वायु सेना के पूर्व सैनिक हैरोल्ड टेरेंस ने 100 साल की उम्र में अपनी 96 वर्षीय प्रेमिका जीन स्वेर्लिन से हाल ही में फ्रांस में शादी की है। टेरेंस ने इसे 'अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन' बताया है। वहीं, स्वेर्लिन ने कहा, "प्यार केवल युवाओं के लिए ही नहीं है।"