धोखाधड़ी वाली वेबसाइट्स तक ले जा सकता है ChatGPT, नए शोध में दी गई चेतावनी
चैटजीपीटी जैसे एआई टूल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए लोकप्रिय हो रहे हैं। 'आस्क सिल्वर' के शोध के अनुसार, इन प्लैटफॉर्म्स का दुरुपयोग धोखेबाज़ों द्वारा भी किया जा सकता है। शोध में पाया गया कि चैटजीपीटी से एक लोकप्रिय पर्स-बैग के बारे में सामान्य प्रश्न पूछे जाने पर उसने कई बैग्स-पर्स की जानकारी-कीमतें बताईं जिनमें 2 फर्ज़ी साइट्स भी शामिल थीं।