धोनी के 'कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है' पोस्ट का गौतम गंभीर ने दिया जवाब
भारत की T20 वर्ल्ड कप-2026 की जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी द्वारा भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए लिखे गए पोस्ट 'कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है' का गंभीर ने जवाब दिया है। गंभीर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया, "मुस्कुराने की वजह भी बहुत शानदार है, आपको देखकर बहुत अच्छा लगा।"