धोनी के अलावा कौन-कौन से खिलाड़ी मिस करेंगे IPL-2026 के शुरुआती मैच?
सीएसके के खिलाड़ी एमएस धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते आईपीएल-2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उनके अलावा केकेआर के मथीशा पथिराना और सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अपनी टीम के शुरूआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, आरसीबी के जॉश हेज़लवुड और दिल्ली कैपिटल्स के मिचल स्टार्क भी कुछ शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं।