धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ICC ट्रॉफी जीतने पर BCCI से मिली थी कितनी राशि?

एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2007 जीता था और तब बीसीसीआई ने टीम को ₹12-करोड़ दिए थे। वनडे विश्व कप-2011 जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को ₹2-करोड़ जबकि सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को क्रमशः ₹50-लाख व ₹25-लाख मिले थे। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी-2013 जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को ₹1-करोड़ जबकि सपोर्ट स्टाफ को ₹30-लाख मिले थे।

Load More