पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने 'लल्लनटॉप' को दिए साक्षात्कार में कहा है कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कभी दूध पीते हुए नहीं देखा। गौरतलब है, धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह प्रतिदिन 4 लीटर दूध पीते थे। धोनी 2004-2019 के बीच भारत के लिए खेले थे।