धोनी ने 'गुलाबी शरारा' और 'बेड़ू पाको' जैसे पहाड़ी गानों पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह उत्तराखंड में पत्नी साक्षी के साथ 'गुलाबी शरारा' और 'बेड़ू पाको' जैसे मशहूर पहाड़ी गानों पर स्थानीय लोगों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है, धोनी आगामी आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी नज़र आएंगे।