धोनी ने इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का 'एंटरटेनमेंट पैकेज'
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह विराट कोहली की तारीफ करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह (कोहली) अच्छे गायक, अच्छे डांसर हैं और नकल करने में माहिर हैं।" ऐंकर के 'अल्टीमेट एंटरटेनमेंट पैकेज' कौन है? सवाल पर कोहली का नाम लेते हुए उन्होंने कहा, "वह मूड में होते हैं तो...बहुत एंटरटेनिंग होते हैं।"