क्या आईपीएल 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? उन्होंने दिया जवाब
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में खेले जाने को लेकर पूछने पर कहा है कि आईपीएल-2027 खेलने का फैसला दिसंबर से पहले लेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे पहले जांच करवानी होंगी, डॉक्टर मुझे रिपोर्ट देंगे और फिर दिसंबर से पहले मैं फैसला लूंगा।" गौरतलब है, पिछले सीज़न में पिंडली में चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।