धोनी भी 2011 में विश्व कप फाइनल में फॉर्म में आए थे: विराट की परफॉर्मेंस पर कैफ
टी20 विश्व कप-2024 के फाइनल से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के फॉर्म को लेकर कहा है, "एमएस धोनी का 2011 विश्व कप बहुत अच्छा नहीं था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने अपनी फॉर्म हासिल कर ली थी।" उन्होंने आगे कहा, "विराट कोहली के पास हीरो बनने का बहुत बढ़िया मौका है।"