धोनी से पूछा गया, 'कोहली के साथ उनका रिश्ता कैसा है?'; धोनी का जवाब हुआ वायरल
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से एक कार्यक्रम में विराट कोहली से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया जिस पर उनका जवाब वायरल हो गया है। धोनी ने कहा, "हम 2008-09 से एकसाथ खेल रहे हैं। उम्र में अंतर है लेकिन यह नहीं कहूंगा कि मैं उनका बड़ा भाई हूं...हम कलीग्स हैं...जो लंबे समय तक भारत के लिए खेले।"