धोनी से पूछा गया- किसकी वजह से खो देते हैं आपा? जवाब मिला- मेरी पत्नी
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से कार्यक्रम में पूछा गया कि किस बात पर वह सचमुच अपना आपा खो देते हैं। इसपर उन्होंने साक्षी धोनी का नाम लेते हुए कहा, "मेरी पत्नी।" उन्होंने उंगलियां चटकाकर बताया कि साक्षी कितनी जल्दी उन्हें प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर सकती हैं। 45-वर्षीय धोनी ने कहा, "यह सच है...उन्हें इस पर बहुत गर्व है।"